जमशेदपुर-कोलकाता के बीच हुई विमान सेवा की हुई शुरुआत, सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड समाचार | Political News | 2023-02-01 05:06


जमशेदपुर-कोलकाता के बीच हुई विमान सेवा की हुई शुरुआत, सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी सर्विस के तहत जमशेदपुर शहर मंगलवार को हवाई सेवा के माध्यम से कोलकाता से जुड़ गया। क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी इंडिया वन एयर का नौ सीटर विमान, सेसना ग्रेड कैरावन की पहली उड़ान सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी। इसमें नौ यात्री सवार थे। नई दिल्ली से आनलाइन नागर विमान मंत्री ज्योतिराज सिंधिया, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री जनरल वीके सिंह व सोनारी एयरपोर्ट से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंड़ी दिखाकर इस विमान सेवा की शुरुआत की।

इस शहर से शुरू होगी आनलाइन बुकिंग

सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा संचालित करने की जिम्मेदारी इंडिया वन एयर कंपनी को मिली है। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पहली हवाई सेवा कोलकाता के लिए रवाना हुई। कंपनी ने इसके लिए नौ सीटर वाले सेसना ग्रेड कैरावन विमान को उतारा है।

विमान सेवा के लिए 14 फरवरी तक आनलाइन बुकिंग की सुविधा शहरवासियों को मिलेगी। जबकि इसके बाद हवाई सेवा का नया किराया विमान कंपनी तय करेगी। इस मौके पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, इंडिया एयर वन के डिप्टी सीइओ प्रेम कुमार गर्ग सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री की सोच का नतीजा, हवाई सेवा से जुड़ रहा है देश

अपने संबोधन में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की सोच का नतीजा है, जो आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। रीजनल कनेक्टिविटी से जमशेदपुर से दो एतिहासिक शहर कोलकाता व आधुनिक भारत की शुरुआत करने वाले शहर जमशेदपुर जुड़ रहा है।


Sponsered Ads

Search
Recent News
Leave a Comment: