जमशेदपुर के बागबेड़ा में खरकई नदी से पत्थर घाट के पास 11 वर्षीय शांति बनसिंह का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

झारखंड समाचार | redeem code | 2023-02-03 17:56


जमशेदपुर के बागबेड़ा में खरकई नदी से पत्थर घाट के पास 11 वर्षीय शांति बनसिंह का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

जमशेदपुर के बागबेड़ा में खरकई नदी से पत्थर घाट के पास 11 वर्षीय शांति बनसिंह का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।


इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, बताया जाता है कि शांति मिर्गी बीमारी से ग्रसित थी। बुधवार दोपहर के वक्त वह घर से बाहर निकली और फिर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर बच्ची का कहीं पता नहीं चल पाया। थक हार कर गुरुवार को परिजनों ने बागबेड़ा थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर शुक्रवार सुबह बागबेड़ा थाना अंतर्गत खरकाई नदी के पत्थर घाट पर स्थानीय लोगों ने बच्ची का शव तैरता हुआ देखा जिसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी। बागबेड़ा पुलिस दलबल के साथ पत्थर घाट पहुंची और मृत बच्ची की पहचान बुधवार से लापता 11 वर्षीय बाजार टोला निवासी शांति के रूप में की वही मामले की जांच करने एएसपी लॉ एन्ड ऑर्डर नदी घाट पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।

Sponsered Ads

Search
Recent News
Leave a Comment: